10 किलो अफीम के साथ कोटा जिले की पुलिस ने मंदसौर जिले के चार तस्करों को पकडा, भानपुरा से लाए थे अफीम, बिकानेर ले जाने वाले थे
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: February 6, 2023, 7:43 pm

कोटा। जिले की कनवास पुलिस ने चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 9 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।पूछताछ में आरोपियों ने एमपी के भानपुरा से अफीम लाना कबूला, जिसे बीकानेर सप्लाई करना था। पुलिस ने आरोपियों से 10 किलो 576 ग्राम अफीम बरामद की है। जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रूपए बताई गई है। आरोपी पहले भी तस्करी के आरोपी में पकड़े जा चुके। कनवास थाना SHO मुकेश कुमार त्यागी ने बताया मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रखा है।इसी के तहत NH 52 कनवास तिराहा, दरा स्टेशन पर नाकाबंदी के दौरान टीम ने एमपी नम्बर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया। तलाशी में गाड़ी की सीट के नीचे एक डिब्बे में मिला। जिसमें अवैध अफीम रखी हुई थी। इस पर कार सवार भेरूलाल मीणा (27), रघुनंदन (21), मनोज (25) निवासी परोनिया थाना भानपुरा, मुकेश (39) निवासी दुधाखेड़ी, थाना भानपुरा जिला मंदसौर (एमपी) को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है। इनसे खरीद फरोख्त के बारें में पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच मंडाना थाना SHO कर रहे है।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved