निम्बाहेडा। गैंगस्टरों को सोशल मीडिया पर फॉलो करना नौ युवकों को भारी पड गया। पुलिस के साइबर सेल ने इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखी और ये बडे—बडे गैंगस्टरों को फॉलो करते नजर आए। नौ युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को केंसूदा निवासी बंटी उर्फ विकास आंजना की दिनदहाडे गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी अजयपाल निवासी बही पाश्र्वनाथ पिपलियामंडी जिला मंदसौर की तलाश है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर बंटी आंजना को क्यों मारा था, उसकी असली वजह क्या थी।
ये हुए गिरफ्तार—
इस दौरान फहीम(19) पिता अब्दुल खां निवासी नया बाजार निम्बाहेडा, पीरू उर्फ अबरार (23) पिता जाकीर हुसैन निवासी नया बाजार निम्बाहेडा, दारा सिंह(24) पिता चतर सिंह सोलंकी राजपूत निवासी जे.के. कॉलोनी निम्बाहेडा, नवीन (19) पिता ईश्वर हरिजन निवासी कर्मचारी कॉलोनी निम्बाहेडा, मोहम्मद शाहीद (22) पिता शाबीर हुसैन निवासी जावद दरवाजा निम्बाहेडा, यासीन (22) पिता मोहम्मद सलीम निवासी शास्त्री कॉलोनी निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ, सुरपाल (23) पिता बहादुर बंजारा निवासी धीनवा, आदिल अली (19) पिता अयुब अली मुसलमान निवासी सांकरिया, शिवकरण दान (20) पिता मनोहर दान चारण निवासी मंडला चारण को गिरफ्तार किया।