सब इंसपेक्टर ने महिला को पीटा, घायल महिला अस्पताल में भर्ती, मंदसौर जिले के मल्हारगढ थाने का मामला, क्या एसआई के खिलाफ मामला दर्ज होगा!
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: February 22, 2023, 7:13 pm

मंदसौर।   मल्हारगढ़ थाने की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा सिंह पर सुठोद निवासी महिला ने थाने में पिटाई के आरोप लगाए है। महिला का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। महिला ने बताया कि उसका भाई दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर है। भाई की पत्नी ने थाने पर पति के खिलाफ 6 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ 6 महीने पहले की गई थी, जबकि महिला ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी पति के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैैै
मामले में जांच और पंचनामा बनाए के लिए थाने से SI पूर्णिमा सिंह घर पहुंची थीं। महिला ने भाई को झूठे केस में फसाने का विरोध किया तो महिला एसआई ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि घर पर मारपीट के बाद उसे थाने ले जाया गया और सीसीटीवी कैमरे बंद कर थाने में बेल्ट और पाइप से पिटाई की गई। जब वह बेहोश हो गई तो उसे पुलिस घर के बाहर छोड़ आई। महिला ने आरोप लगाया वह हार्ट पेशेंट है उसे स्टैंड डाला गया है यह बताने के बाद भी पुलिस उसे पिटती रही। इस मामले में एसआई पूर्णिमा सिंह ने आरोप निराधार बताया है।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved