एक किलो अफीम के साथ नीमच का तस्कर चित्तोडगढ में पकडाया, मारवाड जाने के लिए बस का कर रहा था इंतजार
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: March 20, 2023, 7:48 pm

चित्तोडगढ। DST और चित्तौड़ की चन्देरिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस की कार्रवाई करते हुए 980 ग्राम अफीम जब्त की। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया। आरोपी अपने बैग में भरकर अफीम ले जा रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी मारवाड़ की ओर जा रहा था और बस का इंतजार कर रहा था।
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में एनडीपीएस की लगातार कार्रवाई चल रही है। अभियान में डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत और चंदेरिया थाने के अशोक कुमार के नेतृत्व में जाब्ता गश्त करते हुए रोलाहेडा पुलिया हाईवे रोड पर पहुंचा। वहां पर एक आदमी बैग लेकर खड़ा था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली, जिसमें एक प्लास्टिक की थैली में 980 ग्राम अफीम मिली।
नीमच से लाया था अफीम— आरोपी ने अपना नाम नीमच, मध्य प्रदेश निवासी नारायण पुत्र रामचंद्र धाकड़ बताया। जांच में सामने आया कि आरोपी अफीम नीमच से ही लाया था और मारवाड़ की ओर जा रहा था। आरोपी बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए शहर से थोड़ा दूर जाकर रोलाहेड़ा पुलिया पर इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अफीम जब्त कर ली। कार्रवाई वाली टीम में रईस मोहम्मद एएसआई, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय, दुर्गाराम, श्यामलाल, प्रताप सिंह, महेश और बहादुर शामिल थे।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved