चलती बाइक से बैग गिराया, पति को बोला गाडी रोको बैग लेना है, पुलिया से चंबल नदी में लगा दी थी छलांग, तीसरे दिन महिला का शव मिला
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: April 9, 2023, 7:36 pm

मंदसौर। पहले महिला ने चलती बाइक से बैग गिराया, फिर पति को बोला कि बैग गिर गया है बाइक रोको, बाइक रूकने के बाद बैग उठाने की बजाय महिला ने सीधे चंबल नदी में छलांग लगा दी। यह घटना शुक्रवार को गांधीसागर बांध की पुलिया पर घटी। ससुराल में गृह क्लेश होने पर पति महिला को बच्चों सहित मायके छोडने जा रहा था। तीसरे दिन महिला रविवार को महिला का शव नदी से निकाला। महिला के पति विनोद मीणा खेती करते हैं। इनकी दो बालिका हैं, एक 3 साल की है, दूसरी एक साल की है। महिला के कूदने की खबर लगने पर गांधीसागर पुलिस मौके पर पहुंची।

गांधी सागर थाना प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि 2 दिनों के प्रयास के बाद भगवती बाई का शव पुलिस तथा NDRF की टीम ने ढूंढ निकाला है। शव का पीएम भानपुरा चिकित्सालय में किया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की विवेचना जारी है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved