पुलिस जवान ने नदी में शव मिला, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, घर से टहलने का बोलकर निकला था, मंदसौर जिले का मामला
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: April 12, 2023, 7:53 pm

मंदसौर। शहर के नजदीक खिड़की माता क्षेत्र में शिवना नदी से युवक की लाश मिलीर। जिसकी शिनाख्त रोहित वरखडे़ के रूप में हुई है। वह 11 अप्रैल की शाम से लापता था और परिजन उसे तलाश रहे थे। एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक रोहित वरखडे़ मंगलवार की शाम को पुलिस कॉलोनी स्थित घर से टहलने का कहकर निकला था। रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सुबह तलाश की। वहीं, वायडी नगर थाना पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। आज दोपहर में खिड़की माता मंदिर परिसर क्षेत्र में शिवना नदी में तैरते मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की शिनाख्त पुलिस कांस्टेबल रोहित के रूप में हुई थी। वह पुलिस लाइन में पदस्थ था। उधर, घटनास्थल नई आबादी थाना क्षेत्र में होने से नई आबादी पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved