पुलिस की नाकाामी से बढ़ रहा कंजरों के आंतक का दायरा, ग्रामीणों को देना पड़ रहा पहरा, नाहरगढ़ क्षेत्र में 25 दिनों 4 वारदातों को दिया अंजाम
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: May 15, 2023, 7:59 pm

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नाहरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों कंजरों से डर से ग्रामीणों को पहरा देना पड़ रहा है, पुलिस की नाकामी के चलते क्षेत्र में कंजरों का आंतक बढ़ता जा रहा है, पिछले 25 दिनों ने कंजरों ने 4 वारदातों को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नही कर पाई।
फायनेंस कंपनी कलेक्शन कर जा रहे युवकों को लूटा:-
जानकारी के अनुसार गत् शनिवार की रात्रि कंजरों की गैंग ने कोलवी गांव के निकट एनएनटी फायनेंस कंपनी का कलेक्शन कर जा रहे मंदसौर निवासी संस्कार शर्मा व विनोद पाटीदार से मारपीट कर नकदी लूटी, उनके मोबाइल भी तोड दिए, इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार पर भी कंजरों ने पत्थर बरसाए। बाद में ग्रामीणजन एकत्रित होकर लठ्ठ लेकर आए तो कंजर भाग निकले।
25 दिनों में 4 चोरी, एक का भी खुलासा नही:-
जानकारी के मुताबिक कंजर पिछले 25 दिनों चार वारदातों को अंजाम दे चुके है। जिसमेें डेली कनेक्शन वालों से नकदी रुपए लूट के अलावा, कोलवी से पिकअप चोरी, आवरी से 4 भैंसे व रुपनी फन्टे से 25 भेड़े चोरी की घटना शामिल है, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी वारदात को टेªस नही किया है। जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है, वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
पुलिस नही पकड़ती कंजरों को:-
कोलवी में लूट की घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहंुचे जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी का आरोप है कि पुलिस कंजरों को नही पकड़ती है, ग्रामीणों की सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहंुचती है। पुलिस की उदासीनता के चलते क्षेत्र में कंजर सक्रिय हो रहे है, ये कभी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते है। फौजी ने बताया कि उन्होंने लूट की घटना की जानकारी तत्काल मंदसौर एसपी व नाहरगढ़ टीआई को भी दी थी, लेकिन कुछ नही हुआ, कंजर आसानी से भाग गए। कंजरों के डर से ग्रामीणों को पहरा देना पडे, इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है ?
पुलिस की नाकामी, ग्रामीणों को करना पड़ रहा रतजगा:-
पुलिस की नामाकी के चलते ग्रामीणजनों को अपनी सुरक्षा स्वयं करना पड़ रही है, कंजरों के आंतक से गांव कोलवी क्षेत्र के ग्रामीण लठ्ठ लेकर स्वयं रात में पहरा दे रहे है, कंजर अन्य कोई वारदात को अंजाम नही दे पाए व उनके घरों में रखा सामान सुरक्षित रहे इस कारण ग्रामीणजन बारी-बारी पहरा देकर गश्त कर रहे है। पुलिस का इन्हें कोई सहयोग नही मिल पा रहा है।  
बढ़ता कंजरों का दायरा:-
जानकारी के मुताबिक सीतामउ-सुवासरा में करीब 50 वर्षों से सीतामउ-सुवासरा क्षेत्र में कंजरों का खौफ है, ये बड़े व्यापारियों व किसानों से सलाना टेक्स वसूलते है, जिसे लोग केएसटी (कंजर सुरक्षा टेक्स) कहते है। सीतामउ व सुवासरा क्षेत्र में के बाद कंजरों के आंतक व लूट का दायरा बढ़ता जा रहा है, अब कंजरों ने सुवासरा क्षेत्र के पास नाहरगढ़ क्षेत्र के गांव कोलवी के अलावा कल्याणपुरा, सरसपुरा, भगोर, झांगरिया, गोकुलपुरा, काटका, धतुरिया, बाजखेड़ी, जवानपुरा, शक्करखेड़ी, घटाखेड़ी, रामगढ़, साताखेड़ी में भी घुसकर लूट करना शुरु कर दी है।
यह बात भी आई सामने:-
एक जन प्रतिनिधि के अनुसार कंजर पिछले कई वर्षों से खरीफ, रबी सीजन की फसलों का एक हिस्सा किसानों से लेते है। वे बकायदा पहले व्यापारी व किसान के पास सूचना पहंुचाते है, उनकी मांग के अनुसार रुपए व अनाज नही देने पर लूट करते है। बताया कि किसान व व्यापारी का सामान चोरी होने के बाद कुछ दलाल लोग मध्यस्तता करके भी कंजरों को रुपए व लूटा गया माल भी वापस दिलवाते है।
बूढ़ा क्षेत्र में भी पुलिस जवानों पर किया था फायर:-
जानकारी के अनुसार 4-5 जून 2021 को बन्दूक व धारदार हथियारों से लैस 3 बाइकों पर सवार 7 कंजर बूढ़ा से चिल्लोद पिपलिया मार्ग पर वारदात को अंजाम देने आए थे, इस दौरान उनका सामना गश्त कर रहे पुलिस जवानों से हुआ था। पुलिस व कंजरोें के बीच झूमाझटकी भी हुई थी, बाद में फायर करने के बाद कंजर भाग निकले थे। उस समय एसडीओपी त्रिलोकचंद पंवार ने घटना में कंजर का होना स्वीकार किया था, और कहा था कि पुलिस की मुस्तेदी से कंजर वारदात को अंजाम नही दे पाए। लेकिन पुलिस इस मामले में कंजरों को नही पकड़ पाई थी।
पुलिसकर्मी को धमकाने का ऑडियो भी हुआ था वायरल:-
जानकारी के अनुसार करीब 4 वर्ष पूर्व सुवासरा थाने पर पदस्थ एक आरक्षक को मोबाइल पर धमकाते हुए कंजर का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, ऑडियो में कंजर पुलिस जवान से सुवासरा थाने के प्रभारी राकेश चोधरी के मोबाइल नम्बर मांग रहा था और बोल रहा था, जो चल रहा है, वह चलने दो, नही तो ठीक नही होगा। पुलिस जवान को धमकी देने के इस मामले में भी पुलिस कुछ नही कर पाई थी।
पुलिस का ध्यान केवल डोडाचूरा व अफीम पकड़ने में:-
मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याक्षी रहे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने बताया कि मंदसौर जिले की पुलिस का ध्यान केवल अफीम व डोडाचूरा पकड़ने में है, पुलिस खुद ग्राहक बनकर किसानों व मजदूरों को जाल में फसाती है और करोड़ों रुपए के तोड़-बट्टे किए जाते है। कई बार फर्जी प्रकरण बनाने के मामले सामने आने पर अधिकारी केवल दोषी को लाइन हाजिर कर इतिश्री कर लेते है। जोकचन्द्र ने बताया कि पुलिस का काम चोरी, लूट, डकैती, बलात्कार, हत्या आदि घटनाओं को रोकने व शांति व्यवस्था बनाए रखने का है, लेकिन पुलिस इन अपराधों को रोकने के बजाए कमाई के उद्देश्य से अफीम व डोडाचूरा पकड़ने में ही ध्यान लगाती है।
अंगद के पैर की तरह नाहरगढ़ थाने पर जमे है जेजुलकर:-
जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ थाने के प्रभारी गिरीश जेजुलकर नाहरगढ़ थाने पर अंगद के पैर की तरह जमे हुए है। पिछले करीब 10 वर्षों से वे थाने पर है। बीच-बीच में खानापूर्ति के लिए तबादला करवाकर यह पुनः नाहरगढ थाने पर ही पदस्थ है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी, लूट आदि अपराधिक घटनाओं को रोकने में यह नाकाम साबित हो रहे है।
नही की कॉल रिसिव:-
मामले को लेकर नाहरगढ़ थाना प्रभारी गिरीश जेजुलकर से मोबाइल नम्बर 9424022359 पर चर्चा करना चाही, लेकिन उन्होंने कॉल रिसिव नही की।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved