मजाक ने लिया बडा रूप, बुजर्ग की पीट—पीट कर हत्या, महिला सहित छह आरोपी गिरफ्तार, नीमच जिले के ग्राम जन्नोद की घटना
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: July 27, 2023, 1:52 pm

नीमच। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जन्नोद में एक बुजुर्ग की पीट—पीट कर हत्या कर दी है। पुलिस ने एक महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हंसने की मजाक पर यह विवाद हुआ और देखते ही देखते बढता गया।  घटना के मुताबिक जन्नोद गांव का रहने वाला बलराम अहिरवार अपने घर के पास दर्जी की दुकान पर बैठकर साथियों से मजाक कर रहा था। इस दौरान सत्यनारायण माली को लगा कि बलराम उस पर कमेंट कर मजाक बना रहा है। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। बलराम ने अपने पिता मन्नालाल को बुला लिया। सत्यनारायण की मन्नालाल से भी कहा-सुनी हो गई। आरोपियों ने मन्नालाल पर लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मन्नालाल को रामपुरा शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामपुरा थाने में आक्रोशित लोगों ने हंगामा भी किया, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। दूसरे दिन जन्नोद में ऐहतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved