छत पर कपड़े सुखा रही महिला को लगा करंट, हुई मौत
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: August 15, 2023, 6:29 pm

नीमच। मनासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम आंतरी माता मे मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई।  दरअसल, आंतरी माता गांव में रहने वाली 50 वर्षीय महिला गोविंद कुंवर पति भरत सिंह चंद्रावत सुबह अपने घर की छत पर गीले कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान अचानक कपड़े सुखाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में परिजन निजी वाहन से लेकर मनासा चिकित्सालय लेकर पहुचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला के शव का मनासा के शासकीय चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में मनासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved