मल्हारगढ के पास फोरलेन पर सरकार उपकार बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, 21 यात्रियों को हुई सामान्य चोट
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: August 22, 2023, 1:01 pm

मंदसौर। मल्हारगढ़ के पास महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर आज सुबह के वक्त एक निजी यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए जिनका उपचार करवाया गया। हालांकि कोई गंभीर नहीं है, सामान्य चोटे आई है। जानकारी के मुताबिक इंदौर से चलकर भीलवाड़ा जा रही सरकार उपकार नाम की निजी यात्री बस (NL07 B9882) अचानक बेकाबू होकर सड़क के बीच पलट गई। हादसा सुबह 6 बजे के आसपास हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे। हादसे का शिकार हुई यात्री बस में करीब 36 यात्री सवार थे। इस हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से मल्हारगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश मरीजों को घर भेज दिया गया। वहीं करीब 4 लोगों को हाथ और पैर में फ्रेक्चर आए है। हालांकि इनमें कोई गंभीर घायल नहीं है। मामले में मल्हारगढ़ पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved