नीमच सिटी पुलिस ने पकडी चार किलो अफीम, दो आरोपी गिरफ्तार
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: August 26, 2023, 7:33 pm


नीमच।नीमच जिले में मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 किलो ग्राम अफीम जब्त की गई। इसकी कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस को ये सफलता हाथ लगी।
जानकारी के मुताबिक नीमच सिटी थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मनासा नाका पर नाकाबंदी की। इस दौरान मनासा की तरफ से नीमच की ओर आ रही बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी को रोकर उससे पूछताछ की गई।
एक्टिवा को शांती नगर (मनासा) का रहने वाला मनोज (पिता परमानंद गवारिया) चला रहा था। मनोज की उम्र 24 साल है। वहीं, उसके साथ खजुरी गांव का राजू (पिता हेमराज राठौर) बैठा हुआ था। राजू की उम्र 40 साल है। ये दोनों काले रंग के बैग में अफीम ले जा रहे थे। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved