मंदसौर। मंदसौर नई आबादी पुलिस ने एक किलो 800 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी कपे पकडा है। आरोपी का नाम पन्नालाल पिता नानुराम नायक उम्र 45 साल निवासी बघाना नीमच है। लिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार एक युवक अवैध अफीम की तस्करी कर किसी अन्य तस्कर को देने जाने वाला है। तत्काल कार्रवाई करे तो आरोपी गिरफ्त में आ सकता है। पुलिस ने बाईपास रोड नालछा माता फंटा के पास से बाइक सवार को रोकर उसकी तलाशी की। जिसके बाद आरोपी के कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसकी कीमत 3 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है।