सौतेली मां-बहन की हत्या कर छत से कूदा युवक, हुई मौत, पिता की दूसरी शादी से नाराज था
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: September 12, 2023, 8:41 pm

मंदसौर।मंदसौर में पिता की दूसरी शादी से नाराज युवक ने सौतेली मां और बहन की हत्या कर दी। फिर खुद भी छत से कूद गया। इलाज के दौरान युवक की भी मौत हो गई। घटना पिपलियामंडी के टीलाखेड़ा क्षेत्र की मंगलवार सुबह 11 बजे की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि विनोद माली (21) के पिता किशोर माली ने कुछ महीने पहले सुनीता से दूसरी शादी कर ली थी। सुनीता के साथ उसके पहले पति की 7 साल की बेटी भी आई थी। इसी बात काे लेकर युवक नाराज था। मंगलवार को विनोद का किसी बात को लेकर अपनी सौतेली मां सुनीता से विवाद हो रहा था। विनोद इतने गुस्से में आ गया कि उसने सुनीता और उसकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। हत्या के बाद विनोद घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचा और छत से कूद गया। उसे गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां-बेटी के शव घर के भीतर लहूलुहान हालत में मिले।
संभवत: विनोद ने पहले बहन पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मां ने उसे रोकने की कोशिश की, जिस पर उसकी भी हत्या कर दी। परिवार सब्जी का कारोबार करता है। पिता किशोर सुबह 9 बजे सब्जी मंडी चले गए थे। उसके साथ पहली पत्नी यानी विनोद की दो सगी बहनें गई थीं। विनोद भी पिता के साथ सब्जी बेचने का काम करता था।
पड़ोसी बोले- दरवाजा तोड़कर अंदर गए—
पड़ोसी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया ने बताया कि किशोर माली पुलिस के साथ घर पहुंचे थे। उनके घर पर कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर बच्ची और भाभीजी मृत अवस्था में पड़ी थीं। कुछ न कुछ तो हुआ होगा, लेकिन ज्यादा कुछ सुनाई नहीं दिया। कुछ महीनों पहले ही किशोर ने दूसरी शादी की थी। 7 साल की बच्ची मां के साथ आई थी। किशोर की पहली पत्नी से दो बेटियां और एक बेटा है।

हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश की—
एसपी अनुराज सुजानिया ने बताया कि ऐसी संभावना है कि महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है। बॉडी को जलाने की भी कोशिश हुई है। परिवार बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved