नीमच। थाना नीमच कैंट के 25 आर्म्स एक्ट के दो प्रकरणों में 4 वर्ष व 5 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी शाकिर उर्फ बबलू पिता सलीम खा हुसैन उम्र 32 साल निवासी भगवानपुरा चौराहा थाना नीमच सिटी गिरफ्तार कर दो स्थाई वारंट तामील किए गए। स्थाई वारंटी को पकड़ने में विशेष योगदान एएसआई शैलेश सिंह प्रधान आरक्षक राजमल पाटीदार आरक्षक विनोद राठौड़ आरक्षक विकास सांखला आरक्षक राजेश चौधरी का रहा।