नीमच। कुकड़ेश्वर नगर में बुधवार को हंगामा हो गया जब आवारा सांड के हमले में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। कुकडेश्वर नगर में आवारा मवेशियों की समस्या बनी हुई है, मवेशी घूमते रहते है। यह हादसा भी आवारा मवेशी के कारण हुई, इस घटना से नगर परिषद के खिलाफ लोगों में आक्रोश नजर आया और प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि मृतक महिला को कुछ दिन पूर्व सांड ने सिंग से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद उसका बाहर इलाज चल रहा था। मगर मंगलवार रात में महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे तंबोली समाज के लोगों और नगर वासी में आक्रोश फैल गया।
जैसे ही महिला के शव को पोस्टमॉर्टम एक बाद लाया गया। उसे कुकड़ेश्वर बस स्टैंड पर रख कर चक्का जाम किया गया। दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों और तंबोली समाज की मांग है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नगर परिषद में नौकरी दी जाए।
चक्का जाम और हंगामे की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड पर नायब तहसीलदार नितीन कुमार, मुख्य नगर परिषद अधिकारी कमल सिंह परमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार निनामा व कर्मचारी, नगर परिषद स्टाफ, पुलिस बल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि तमोली समाज के पीपली वाल परिवार की महिला सुंदरबाई पति दुर्गा शंकर विगत दिनों नगर में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने कही जा रही थी। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 1 स्थित चौराहे पर एक आवारा सांड ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमें सुंदर बाई गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। महिला को इलाज के लिए बाहर ले जाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी मुख्य पर पहुंचे और नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए साथी आवारा मवेशियों और नगर में व्याप्त अवस्थाओं मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अपना विरोध प्रकट किया। उधर प्रशासनिक अधिकारियों के आर्थिक नियमानुसार आर्थिक सहायता दिए जाने व पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिए जाने के बाद परिजनों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।