118 किलो अफीम के मामले में पैरोल से फरार हो गया था, निम्बाहेडा पुलिस ने पकडा
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: September 24, 2023, 5:27 pm


चित्तोडगढ। निंबाहेड़ा पुलिस ने अफीम तस्करी के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पैरोल से फरार था। निंबाहेड़ा सीआई राम सुमेर मीणा ने बताया कि एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली थी कि आरोपी विजय सिंह उर्फ गोटु बन्ना निवासी जावद नीमच निंबाहेड़ा आने वाला है। इस पर एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता सेमली मोड़ पर पहुंचे। जहां से आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि विजय सिंह को एनसीबी जोधपुर ने 118 किलो अवैध अफीम के मामले में गिरफ्तार किया था। जहां से आरोपी पैरोल से फरार हो गया। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भई घोषित था।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved