सोयाबीन की कटाई करते समय महिला हुई बेसुध, मौत
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: September 29, 2023, 1:17 pm

नीमच। मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी खवासा में खेत पर सोयाबीन फसल की कटाई कार्य कर रही एक मजदूर आदिवासी महिला कावरी बाई पति दारजी डामोर उम्र करीबन 50 वर्ष निवासी कुशलगढ़ जिला झाबुआ अचानक बेसुध होकर गिर गई। जिसे बाद में लेकर परिजन शासकीय चिकित्सालय मनासा पहुंचे। जहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को मनासा शासकीय चिकित्सालय में देवरी खवासा में मजदूरी करने आई कावरी बाई की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब महिला बेसुध होकर गिरी तक काफी देर तक परिजनों और लोग उसे इसलिए तुरंत अस्पताल नही ले गए कि उन्हें लगा अत्यधिक गर्मी और मौसम परिवर्तन की वजह से महिला बेसुध हो गई होगी। मगर जब महिला की तबीयत में सुधार नही हुआ तो फिर उसे मनासा शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की मौत के बाद शव परिजन अपने पैतृक गांव लेकर रवाना हो गए हैं। फिलहाल महिला के मौत के करना का अभी पता नहीं लगा है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved