साढ़े 6 लाख रुपए का गांजा जब्त, पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: October 14, 2023, 5:32 pm

चित्तोडगढ। गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक से साढ़े 6 लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। युवक एक कट्टे में लगभग 13 किलो गांजा लेकर जा रहा था। पुलिस को देखकर युवक ने कट्टे को वहीं फेंक दिया और भागने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला राशमी थाना क्षेत्र का है।
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों पर पूरे जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते हर जगह गश्त लगाई जा रही है। राशमी थाना अधिकारी प्रेम सिंह मय जाब्ता गंन्दरर्फ तिराहे पर गश्त लगा रहे थे। इस दौरान वहां से एक युवक अपने कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर पैदल-पैदल जा रहा था। पुलिस को देखकर उसने अपने कंधे पर रखे प्लास्टिक के कट्टे को मौके पर ही फेंक दिया और राशमी की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसको रोक कर पकड़ लिया। प्लास्टिक के कट्टे को जब खोलकर देखा तो उसमें सूखा हुआ गांजा भरा हुआ मिला।

पुलिस ने आरोपी युवक से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम राशमी निवासी पप्पू पुत्र नंदराम नायक बताया। आरोपी और कट्टे को थाने में लाया गया। प्लास्टिक के कट्टे में रखे गांजे का तौल किया गया। उसमें 13 किलो सुखा गांजा मिला। इसकी कीमत लगभग साढ़े 6 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजे को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रामचंद्र, चतरदान, प्रितम, मनोज और रामलाल शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved