73 किलो अफीम जब्त, आसपास के इलाकों से एकत्रित की थी अफीम, मालवा—मेवाड के तार भी जुडे
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: October 18, 2023, 11:33 am

चित्तोडगढ। मकान में छापा मारकर अफीम, अफीम मिश्रित पाउडर, लाखों रुपए नगद और सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए। करीब चार करोड़ रुपए के माल के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। तस्कर अफीम को आगे सप्लाई करने वाला थे।
चित्तौड़ एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि मंडफिया थाना क्षेत्र के कोशीथल के मकान में अवैध कारोबार चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने भैरूलाल (38) पुत्र शंकरलाल जाट के मकान, नोहरे और बाड़े पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को भैरूलाल जाट के पास से बेचने के लिए स्टॉक की गई 9 स्टील के डिब्बों में भरी 73.700 किलोग्राम शुद्ध अफीम, 6.400 किलोग्राम अफीम मिश्रित पाउडर मिला। इसके अलावा अफीम से भरे हुए स्टील के डिब्बों के साथ एक स्टील के डिब्बे में रखे हुए 5 लाख 8 हजार रुपए नगद, 3 किलो 097 ग्राम चांदी के गहने और 53.220 ग्राम सोने के गहने जब्त किया गया।
अफीम बेचने की फिराक में था आरोपी—आरोपी भैरूलाल जाट यह अफीम को बेचने की फिराक में था, जिसको मौके से गिरफ्तार किया गया। चुनाव के दौरान अफीम बेचने पर दुगुना प्रॉफिट होगा। इसके लिए यह स्टॉक किया गया था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मण्डफिया यशवतं सोलंकी, एएसआई कुन्दन सिंह, हैड कॉन्स्टेबल बृजलाल, कांस्टेबल दिनेश, राधेश्याम, सुरेश, प्रकाश, प्रमोद, अनुज, महिला कांस्टेबल अन्जुबाला, कांस्टेबल मनफूल शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved