नीमच। नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के कुकड़ेश्वर नगर में पुलिसकर्मी द्वारा महिला के साथ मारपीट करने का एक वीडियो शुक्रवार रात को सामने आया है। इसमें एक पुलिसकर्मी महिला को पीटते हुए उसके बाल खींच रहा है। पता चला है कि इस पुलिसकर्मी के पहले भी 2 वीडियो सामने आ चुके हैं। अब तीसरा वीडियो वायरल सामने आया है। जिसमें पुलिसकर्मी का घर में घुसकर महिला को पीटने का मामला सामने आया है। इस वीडियो में कुकड़ेश्वर थाने पर पदस्थ तत्कालीन प्रधान आरक्षक महिला को पीटते हुए जमीन पर पटकते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के आद एसपी ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
आरोप है कि प्रधान आरक्षक विरेंद्रसिंह तोमर ने रिश्वत मांगी थी, महिला ने इनकार किया तो उसे बाल से पकड़कर पीट दिया। हालांकि यह घटना करीब 1 महीने पुरानी है। लेकिन वीडियो शुक्रवार रात को सामने आया है। घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत महिला ने जब एसपी से की तब जाकर पुलिसकर्मी पर जांच शुरू हुई।
बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति के खिलाफ दो बार कुकड़ेश्वर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। एक मामला तो न्यायालय में चल रहा है। दूसरे में चालान पेश कर आरोपी पति को गिरफ्तार करना था जिसके लिए पुलिस घर पहुंची थी। तभी महिला बीच में आ गई और कार्रवाई करने से रोकने लगी। कुकड़ेश्वर निवासी सोनू देवी वाल्मीकि का आरोपी है कि उसका पति भोला वाल्मीकि उसके साथ मारपीट करता था। जिसकी शिकायत करने कुकड़ेश्वर थाने पहुंची थी। जिसमें पदस्थ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
इस मामले बाद में पति भोला को थाने बुलाकर 5 हजार रुपए मांगे गए थे। तो उसके पति ने 1 हजार रुपए दिए। बाकी रुपए चालान पेश करने के समय देने की बोला। चालान पेश करने का समय आने पर विरेंद्रसिंह बाकी के रुपए लेने घर पहुंचे, इस दौरान पति भोला घर पर नहीं मिला। तो पत्नी सोनू के साथ गाली-गलौज करने की। इस पर पत्नी ने दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया यह कहा कर वह अब कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती है।
इस पर प्रधान आरक्षक ने नाराज होकर कहा कि पुलिस तुम्हारे लिए बैठी है क्या, रुपए तो तुम्हें देना पढ़ेंगे, तभी चालान पेश होगा। इस दौरान महिला उसके साथ हुई गाली-गलौज व रुपए मांगने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर देती है। इससे नाराज प्रधान आरक्षक महिला के साथ फिर से गाली-गलौज करते हुए सीएम हेल्पलाइन से शिकायत हटाने की कहता है ओर धमकाता है। दूसरे दिन पति को ढूंढते हुए प्रधान आरक्षक महिला के घर पहुंचता है। वहां पति नहीं मिलने पर महिला के साथ मारपीट करता है। उसको थप्पड़ मारता है। बाल पकड़कर नीचे गिरा देता है।
तीसरी बार वीडियो वायरल
प्रधान आरक्षक विरेंद्रसिंह तोमर का मारपीट व अवैध वसूली करते हुए तीसरी बार वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले रेत के अवैध डंपर चालकों से रिश्वत लेते हुए, राहगीर को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब महिला को पीटने का वीडियो सामने आया है।