कृषि मंडी के लेखपाल 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:कॉन्ट्रेक्टर के रुपए रिलीज करने के बदले मांगी थी रिश्वत, 78 हजार रुपए की मांग की थी
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 3, 2024, 8:20 pm

मंदसौर।ईओडब्ल्यू की टीम ने कृषि उपज मंडी के लेखापाल हरीश कुमार वशिष्ठ को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सफाईकर्मी ठेकेदार की छह महीने की राशि को रिलीज करने के बदले 78 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। बुधवार को इसकी पहली किस्त 20 हजार के साथ ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड़ लिया। ​​​​​​​
​​​​​​​ईओडब्ल्यू डीएसपी अमित कुमार बट्टी ने बताया कि पारस लाल राठौड़ प्रोप्राइटर वाल्मिकी कंस्ट्रक्शन ऑफ मंदसौर कृषि उपज मंडी की सब्जी मंडी की सफाई का ठेका जून 2023 में मंडी से स्वीकृत हुआ था। इनकी दो लाख रुपए की राशि को रिलीज करने के बदले आरोपी 78 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत कॉन्ट्रेक्टर के बेटे रवि ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन से की थी। मामले में बुधवार को ईओडब्ल्यू की टीम में आरोपी को 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, रवि राठौर ने बताया कि आरोपी हरीश कुमार वशिष्ठ उनके करीब 2 लाख रुपए की राशि को छह माह से जारी नहीं कर रहा था। इसके बदले वह रुपयों की मांग कर रहा था। आरोपी की मांग हर महीने की राशि जारी करने के बदले 20 हजार की थी। अब तक की राशि के बदले उसके 78 हजार की रिश्वत बन रही थी। इसीलिए उसने करीब 2 लाख की राशि को रोक रखी थी और रिश्वत के रुपए मिलने के बाद ही जारी करने की बात कही थी। इसकी शिकायत हमने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की उज्जैन शाखा को की थी।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved