नीमच। नीमच के विनोबा गंज मूलचंद मार्ग पर स्थित एक मकान की छत पर सोमवार सुबह एक कुत्ता अज्ञात नवजात भ्रूण दबाएं पहुंच गया। घटना नीमच कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विनोबागंज निवासी विजय कुमार नामक व्यक्ति के मकान की है। सुबह एक कुत्ता जो की मूलचंद मार्ग स्थित नल की ओर से मुंह में दबकर एक नवजात भ्रूण को मुंह में दबा कर विजय कुमार की छत पर पहुंचा। जब घर वालों ने इस भ्रूण को देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने आसपास के लोगों को उसकी जानकारी दी। मौके पर सर्वे कर रही आंगनवाड़ी सहायिका को भी इस घटना की जानकारी दी। जिसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को इस पूरे मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम व अग्रिम कार्रवाई के लिए नीमच जिला चिकित्सालय भेजा है। नवजात भ्रूण के शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी खुलासा हो सकता है।