मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर की पॉश कॉलोनी मानी जाने वाली कटियानी कॉलोनी में तेंदुआ घुस गया। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। मंदसौर शहर में दहशत का माहौल बन गया है, क्योंकि जंगल करीब 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। रात को तेंदुए ने दो श्वान का भी शिकार किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की सर्चिंग शुरू कर दी है।
पूर्व मंत्री कैलाश चावला कटियानी कॉलोनी में रहते है। उनके घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटनाक्रम कैद हो गया। तडके पौने पांच बजे तेंदुआ घर के सामने से गुजरा वहीं कुत्ते भी जोर—जोर से भौंगते हुए सुनाई दे रहे है। पहले लोग जंगली जानवर समझ रहे थे, लेकिन वन विभाग के अफसरों ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है। वनमंडलाधिकारी संजय रायखेरे ने बताया मंदसौर शहर के रहवासी क्षेत्र किटयानी एवं लॉ कॉलेज के आस पास 12 फरवरी को सुबह 4 बजे के लगभग तेंदुआ दिखाई दिया है। सीसीटीवी, मौका छानबीन एवं क्षेत्र वासियों से चर्चा कर वनमण्डल मंदसौर के रेस्क्यू दल द्वारा सर्चिंग की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुआ होने की पुष्टि हुईं है। तेंदुआ रहवासी क्षेत्र में खाने (आवारा कुत्तों) की तलाश में आ सकता है।