इंसानियत शर्मसार: 14 साल की बच्ची खून से लथपथ दिखी तो लोग बनाने लगे वीडियो, वो मदद मांगती रही
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: October 27, 2022, 5:39 pm


उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक 14 वर्षीय लड़की खून से लथपथ मदद के लिए चिल्ला रही है वही दूसरी ओर लोग उसकी मदद के बजाय वीडियो बनाते दिख रहे हैं। इंटरनेट में आज के जगत में तरक्की तो कर ली है लेकिन इसके सदुपयोग की बजाए लोग इसे इंटरनेट पर वायरल होने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। सोमवार को कन्नौज जिले के गुरसहायगंज मैं एक 14 वर्षीय बालिका पूरी तरीके से चोटिल हुए सर्किट हाउस में खून से लथपथ मिली थी जिसे कुछ दरिंदो ने रेप करके मारनावस्था मे छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इसका पूरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की लहूलुहान हालत में दर्द से कराती दिख रही है जबकि लोग उसकी मदद करने के बदले वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। घटनास्थल पर समय रहते पुलिस पहुंची और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरसहायगंज की ही रहने वाली यह 14 वर्षीय लड़की रविवार को दोपहर 12:00 बजे माँ से मिट्टी की गुल्लक खरीदने की बात कह कर बाजार गई थी। लेकिन शाम तक वह वापस लौट कर नहीं आई इस बात की जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस तक पहुंचाई जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। सर्किट हाउस के पास शाम करीब 5:00 बजे कुछ लड़के बकरियां चरा रहे थे जिन्हें लड़की सबसे पहले दिखाई दी। उन्होंने तुरंत चौकीदार सूबेदार सिंह को लड़की की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को तत्काल मौके पर बुलाया गया।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved