मंदसौर में किसान ने खुद नष्ट की सोयाबीन की फसल
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: August 14, 2025, 8:14 pm

मंदसौर। मंदसौर जिले के रावटी गांव में सोयाबीन किसान खुद अपनी फसल नष्ट करने के लिए मजबूर हैं। किसानों की फसल में पीला मोजेक रोग लग गया। इसी वजह से किसान सुरेश चंद्र ने अपनी ढाई बीघा में लगी फसल को रोटावेटर से नष्ट कर दिया। जिले में कई किसानों की फसल में पीला मोजेक रोग लगा है। किसानों की मांग है कि उन्हें नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
सुरेश चंद्र ने बताया कि लगातार बारिश के कारण फसल में पीला मोजेक रोग फैल गया था। फसल पूरी तरह पीली पड़ गई थी, फूल और फलियां भी खराब हो चुकी थीं और पौधे सूखने लगे थे। हजारों रुपए खर्च करने के बाद भी फसल को बचाया नहीं जा सका।
प्रशासन से की सर्वे और मुआवजे की मांग—
किसान ने बताया कि यह समस्या सिर्फ उनके खेत तक सीमित नहीं है, बल्कि मंदसौर जिले के कई किसानों की फसलें भी इससे प्रभावित हैं। सुरेश चंद्र ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराने और फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved