नीमच। जावद के मोरवन क्षेत्र में प्रस्तावित 350 करोड़ की टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में शुक्रवार को नगर पूरी तरह बंद रहा। गुरुवार को हुई हिंसा के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बरकरार है, जिन्होंने गिरफ्तार लोगों की रिहाई और फैक्ट्री निर्माण पर रोक लगने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
पुलिस ने देर शाम तक कार्रवाई करते हुए लगभग 33 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस दौरान पूरणमल अहीर सहित पांच प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। रात करीब 8 बजे किसान नेताओं को तहसील न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। न्य ग्रामीणों की रिहाई न होने के कारण शुक्रवार को भी आंदोलन की तीव्रता बनी रही। मोरवन सहित आसपास के कई गांवों में ग्रामीणों ने एकजुट होकर नगर बंद का आह्वान किया।