इस शख्स ने एमपी में सीएम की जनसुनवाई ही बंद करने की मांग उठाई, मांग पत्र हो गया वायरल, जनसुनवाई बंद का कारण लिखा— जनसुनवाई में कोई भी काम जनता का नहीं होता है....
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 20, 2026, 7:38 pm


मध्यप्रदेश में प्रत्येक मंगलवार को सभी जिला कलेक्टर कार्यालयों पर जनसुनवाई होती है, इसी जनसुनवाई को आज मंगलवार को बंद करने की शिकायत मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के बामचा गांव के रहने वाले प्रेमनारायण यादव ने की है। बकायदा जनसुनवाई बंद किए जाने के कारण भी मांगकर्ता ने बताए है। किसान ने शिकायत में लिखा है कि—
प्रत्येक मंगलवार को लगने वाली जनसुनवाई बंद करने की कृपा करें, क्योंकि जनसुनवाई में कोई भी जनता का काम होता तो नहीं है। जनता फालतू में परेशान होती है। किसान अपना काम छोडकर व किराया रूपए लगाकर आता, न्याय अगर समय पर नहीं मिले तो वह अन्याय होता है और दुख की बात तो यह है कि जिला के प्रमुख न्यायाधीश कलेक्टर महोदय को आवेदन देने के बाद भी काम नहीं होता है। जनसुनवाई में कोई नेता या अमीर व्यक्ति नहीं आता है। मध्यम वर्ग व गरीब लोग आते है। पूर्व में हुई जनसुनवाई के आवेदन देख लो, कितनो का काम हुआ है और कितनो का नहीं हुआ है। सच्चाई आपके सामने होगी।
अंत में किसान ने यह भी लिखा कि—  आदरणीय आपके कर्मचारी काम करते तो जनसुनवाई की जरूरत हीं नहीं पडती। अत: श्रीमान से निवेदन है कि जनसुनवाई बंद करने की कृपा करें। 
यह मांग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पूरे मध्यप्रदेश में जनसुनवाई के ऐसे ही हालात है। 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved