कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष एक तरफ पूरे देशभर में वोट चोरी के आरोप भाजपा पर लगा रही है, वहीं मध्यप्रदेश में उन्हीं की पार्टी पर अंदर ही अंदर वोट चोरी के आरोप लग रहे है। मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव में यह मामला उछला है। साढे आठ लाख वोट रिजेक्ट हुए है। नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया की नियुक्ति पर दिल्ली में होल्ड पर रख दी है। मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव में वोट चोरी और धांधली की शिकायत के बाद यश घनघोरिया की नियुक्ति पर सवाल उठ रहे है। वहीं चुनाव कराने वाली बेंगलुरु की एजेंसी भी शक के दायरे में हा गई है। दूसरे और तीसरे नम्बर के उम्मीदवार दिल्ली बुलाए गए है। यह मामला राहुल गांधी तक पहुंच गया है। नए सिरे से जांच की बात सामने आई है।
मंत्री विश्वास सारंग ने साध निशाना— मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 'मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस (युकां)' के चुनाव में वोट चोरी कराई।
सारंग ने मीडिया से कहा, 'मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए युवा कांग्रेस के चुनाव में जमकर वोट चोरी हुई। राहुल गांधी देशभर में वोट चोरी के झूठे आरोप लगाते हैं, जबकि उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस के अंदर ही वोट चोरी हो गई। युकां के चुनाव राहुल की देखरेख में हुए, जिनमें भारी गड़बड़ी सामने आई है। उन्हें बताना चाहिए कि साढ़े आठ लाख वोट होल्ड और रिजेक्ट किसके कहने पर किए गए।' मंत्री ने आगे कहा कि युवा कांग्रेस के चुनाव में 'वोट चोरी कर किसान के बेटे अभिषेक परमार को हराया गया और कांग्रेस नेता लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया को विजेता बनाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह चुनाव भी 'वंशवाद और परिवारवाद' की भेंट चढ़ गया।