मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल का चयन एशियन मॉडर्न पेंटाथनॉल चैम्पियनशिप (Asian Championship) में चयन हुआ है, यह प्रतियोगिता 9 से 14 नवंबर 2025 तक जामान में खेली जा रही है। वे भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। कनकश्री इस प्रतियोगिता के लिए जापान पहुंच चुकी है। कनकश्री ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने नेशनल लेज़र गन (बेगूसराय) में स्वर्ण पदक जीता। नेशनल बायथले एवं ट्रायथले (इंदौर) में स्वर्ण पदक जीता। ट्रायथले नेशनल चैम्पियनशिप में अंडर-17 वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। उनके चयन से न केवल नीमच जिले का, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।