प्रमोशन के लिए सीएम हाउस का बना फर्जी आदेश, नगर निगम कमिश्नन सविता प्रधान ने दर्ज करवाई उन्हीं की मातहत सब इंजीनियर शिवानी गर्ग पर एफआईआर
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: November 11, 2025, 6:44 pm

—मध्यप्रदेश के सिंगरौली का सनसनीखेज मामला, पुलिस जांच में निकला पदोन्नति का फर्जी आदेश


मध्यप्रदेश के सिंगरौली नगर निगम में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला अधिकारी ने सीएम हाउस (मुख्यमंत्री कार्यालय) का एक नकली प्रमोशन आदेश बनाया। जिसे सिंगरौली की नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने पकड लिया और पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।
नगर निगम में पदस्थ सब इंजीनियर शिवानी गर्ग के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर पदोन्नति का लाभ लेने के आरोप में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान की शिकायत पर की गई है।
नगर निगम सिंगरौली में कार्यरत सब इंजीनियर शिवानी गर्ग ने 21 अगस्त को एक पदोन्नति आदेश नगर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया था। इस आदेश में दावा किया गया था कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल से सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नति दी गई है। उन्होंने यह आदेश निगम में जमा कर कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति भी मांगी थी। आयुक्त सविता प्रधान को आदेश की सत्यता पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने 12 सितंबर को नगरीय प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल से इसकी पुष्टि करवाई। जांच में यह आदेश पूरी तरह फर्जी पाया गया। इसके बाद आयुक्त ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved