सैनिक की ड्यूटी लगाने के एवज में प्रतिमाह रिश्वत मांगने का आरोप, उज्जैन लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
नीमच। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को नीमच में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, होमगार्ड सैनिक महेश थोरचा ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरटीओ बैरियर नयागांव पर ड्यूटी लगाने के एवज में प्रतिमाह 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इस राशि की मांग डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से किए जाने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया था।
शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया था। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में आरोपों की पुष्टि होने के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।
इसी के तहत 12 नवंबर को डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम नीमच पहुंची और कार्रवाई करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा सहित लोकायुक्त टीम