चित्तोडगढ। चित्तौड़गढ़ में दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर की रह गई। दिन और रात के तापमान का अंतर भी घटने लगा है। वहीं, दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि रात के तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। नीमच और मंदसौर में भी हल्का कोहरा रहा।
31 दिसंबर को एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस—
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में आगे 48 घंटे के दौरान हल्की गिरावट होगी। इसके अलावा दो-तीन दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 दिसंबर से राज्य में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है, जिससे मौसम में और भी ज्यादा बदलाव देखा जा सकता है।