दुनिया में ऐसा कुबेर मंदिर कहीं नहीं,मंदसौर में स्थित है 1200 साल पुराना प्राचीन मंदिर,कुबेर के होते है साक्षात दर्शन
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: October 23, 2022, 4:42 pm

मंदसौर। करीब 1200 वर्ष पुराना मंदसौर में कुबेर मंदिर स्थित है। इस मंदिर की प्रतिमा चमत्कारिक है। प्रतिमा के दर्शन से ऐसा अहसास होता है कि कुबेर साक्षात दर्शन दे रहे है। यह मराठाकालीन मंदिर है। दुनिया में ऐसा कहीं पर भी मंदिर नहीं है। धन के देवता कुबेर की मंदसौर के पास  खिलचीपुरा में शिव परिवार के साथ भगवान कुबेर विराजित हैं। मूर्ति में कुबेर बड़े पेट वाले, चतुर्भुजाधारी सीधे हाथ में धन की थैली तो दूसरे में प्याला धारण किए हुए हैं। नर वाहन पर सवार इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग तीन फीट हैं। दीपोत्सव के दौरान दर्शन करने के लिए दूर—दूर से भक्त आते है और भक्तों का तांता लगा रहता है।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved