रसल वाइपर (Russell’s Viper) प्रजाति का जहरीला सांप, मंदसौर के सेंट थॉमस स्कूल के कुएं से निकला सांप, एएसआई ने किया रेस्क्यू
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: November 1, 2025, 5:32 pm

मंदसौर। मंदसौर शहर के सीतामऊ फाटक क्षेत्र में स्थित सेंट थॉमस स्कूल में शनिवार दोपहर जहरीला सांप दिखाई दिया। कुएं में एक लंबे सांप को देखते ही स्कूल स्टाफ और बच्चों में हड़कंप मच गया। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद शिक्षकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अजय पाल अपने सहयोगी रशीद के साथ मौके पर पहुंचे। कुएं की गहराई और सांप के आकार का आकलन लगाने के बाद, पुलिस ने रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया।स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने तब राहत की सांस ली, जब समय रहते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सांप का रेस्क्यू कर लिया।सहायक उपनिरीक्षक अजय पाल के मुताबिक सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह सांप रसल वाइपर (Russell’s Viper) प्रजाति का था। इसे मालवा अंचल में “चिट्ठी” के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रजाति भारत के चार सबसे जहरीले सांपों में से एक मानी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके काटने से तुरंत चिकित्सकीय उपचार नहीं मिलने पर जानलेवा स्थिति तक बन सकती है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved