नीमच में ऐतिहासिक रहा आरएसएस का पथ संचलन, समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने किया भव्य स्वागत, हुई जमकर आतिशबाजी
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: October 2, 2025, 7:42 pm


नीमच। नीमच में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विजयादशमी के अवसर पर गुरूवार को पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। इस वर्ष आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पिछले वर्ष के मुकाबले पथ संचलन में सेवकों की उपस्थिति कई गुना रहे। करीब 5 हजार स्वयं सेवक संघ सेवक का कारवां शहर के प्रमुख मार्गों पर कदमताल करने के लिए निकला तो शहर के हजारों लोग स्वागत के लिए उमड पडे। शहर के फोर जीरो चौराहे पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर की तरफ से ऐतिहासिक स्वागत किया गया। समाजसेवी अशोक अरोरा के साथ विभिन्न समाज के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इस मौके पर हुई आतिशबाजी से पूरा शहर गूंज उठा। इसके अलावा पथ संचलन का का जगह—जगह स्वागत हुआ।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved