नीमच। नीमच जिले के मनासा तहसील के गांव बोरखेड़ा दांतोली में रविवार देर शाम ग्रामीण दीवाली मना रहे थे, तभी गांव में एक विशाल अजगर ने दहशत मचा दी। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों की सांसे थमी रही, जब सर्पंमित्र ने 14 फीट लंबे अजगर को रेक्स्यू किया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव में कई ग्रामीण घर के बाहर ही सोते है, ऐसे में अगर अजगर पर नजर नहीं पड़ती तो रात के समय जनहानि भी हो सकती थी।
मिली जानकारी के अनुसार बोरखेड़ा दातोली गांव में रविवार रात करीब 9 बजे एक विशालकाय अजगर देखा गया। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय सर्पमित्र प्रकाश बंजारा को इसकी सूचना दी। यह अजगर 13 से 14 फीट लंबा और 90 किलोग्राम वजनी था। इसके विशाल आकार के कारण इसे सुरक्षित पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी, जिससे गांव में दहशत फैल गई थी। सर्पंमित्र ने और उनकी टीम ने 2 घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात अजगर को सुरक्षित काबू कर लिया। अजगर को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र प्रकाश बंजारा और उनकी टीम ने इस विशालकाय जीव को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। इस सफल अभियान से अजगर की जान बची और गांव में स्थिति सामान्य हुई।