एक दिन अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ की तमाम व्यवस्था महिला शक्ति के हाथों में, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: डिप्टी सीएम जगदीश देवडा भी कार्यक्रम में हुए शामिल
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: March 8, 2025, 1:54 pm

मंदसौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर क्षेत्र में अव्वल महिलाओं का सम्मान हो रहा है वहीं मंदसौर में विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की व्यवस्था की बागडोर शनिवार सुबह से ही महिला शक्ति के हाथों में है। मंदसौर कलेक्टर श्रीमति आदिती गर्ग के मागदर्शन पर यह कार्यक्रम रखा गया है। महिलाओं को प्रेरणा देने के लिए डिप्टी सीएम जगदीश देवडा भी पहुंचे और सामूहिक रूप से आरती कर पूजा—अर्चना की।
अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस के अवसर भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में महिला शक्तियों ने अलसुबह से ही व्यवस्थाओं की कमान अपने हाथों में ले ली। महिलाओं ने जिले वासियों के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की। मंदिर में प्रातः की आरती के साथ ही दिन की आरती, पूजन दिनभर के कार्यक्रम एवं सभी व्यवस्थाएं महिलाओं के द्वारा संचालित की जा रही है। मंदिर प्रांगण की अन्य समस्त व्यवस्था भी महिलाओं के हाथों में हैं। पूजन अर्चन के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक विपिन जैन सहित अन्य अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved