नीमच जिले की कमान संभाल रहे कलेक्टर हिमांशु चंद्रा व पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल आज शनिवार को अलग ही रंग में दिखे। एसपी बंगले से कलेक्टर व एसपी बग्गी पर सवार होकर निकले। शुक्रवार को एक और जहां जनता ने धुलेंडी मनाई, वहीं दूसरी और शनिवार को पुलिस ने जमकर होली खेली। शहर के प्रमुख मार्गों से पुलिस का जुलूस निकला। डीजे की धुन पर कलेक्टर एवं एसपी थिरकते हुए नजर आए। जिले के दोनों बडे अफसरों की मौज मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के जुलूस को लोग देखते ही रह गए। ऐसा पहली बार हुआ कि कलेक्टर—एसपी होली के जश्न में डांस करते नजर आए और पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला।