सैक्स पॉवर बढाने के ली गोली ली, हत्या करने के बाद भी शव के साथ दरिंदगी की, गिफ्ट देने के बहाने युवती के हाथ—पैर और आंखो में पट्टी बांधी,फिर गला गोंटकर की हत्या, शव के पास बैठकर पी बियर
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: February 17, 2026, 1:21 pm

प्रेमिका युवती की ​तबियत खराब थी, फिर भी उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। उसकी आंखो पर यह कहकर पट्टी बांध दी कि वह उसे सुनहरा गिफ्ट देगा, आंखों में पट्टी बांधने के साथ—साथ उसने हाथ—पैर भी बांध दिए। प्रेमिका समझी कि वह मजाक कर रहा होगा, सच में कोई गिफ्ट देगा, लेकिन उसने मुंह में कपडा ठूंस दिया और गला दबाकर हत्या कर दी। हैरान पियुष धामनोतिया यहीं नहीं रूका, उसने युवती की हत्या के बाद शव के साथ एक घंटे तक दरिंदगी की और शारीरिक शोषण किया। हत्यारा यह भलीभांति जान चुका था कि उसकी प्रेमिका मर चुकी है, फिर भी उसने मृत शरीर के साथ खोटा काम किया। मृतक युवती से मिलने पहले उसने सैक्स पॉवर बढाने की गोली खाई।
यह सनसनीखेज खुलासा मध्यप्रदेश के इंदौर में विगत दिनों हुए युवती के हत्या के मामले में मंदसौर का निवासी आरोपी पियुष धामोनिया ने पुलिस पूछताछ में किए है। यह खुलासे सुनकर जांच कर रही महिला सब इंसपेक्टर भी रो पडी। आरोपी बिल्कुल हैवान बन चुका था।


ढाई घंटे तक कमरे में रहा आरोपी— युवती को मारने के बाद वापस निकला:—
इंदौर के द्वारकापुरी में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है।  जांच में सामने आया कि आरोपी करीब ढाई घंटे तक कमरे में रहा। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में उसका आना-जाना भी रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस के अनुसार, उसने वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था।
बताया जा रहा है कि  छात्रा ने अस्वस्थ होने के कारण संबंध बनाने से मना किया, लेकिन आरोपी जबरदस्ती संबंध बनाए। हत्या के बाद भी वह कमरे में रुका रहा और बीयर पीने के बाद शव के साथ दरिंदगी की।
आरोपी बोला- ढाई घंटे तक दरिंदगी की—
द्वारकापुरी पुलिस आरोपी पीयूष धामनोतिया से पूछताछ कर रही है। आरोपी एमबीए छात्रा की हत्या और चरित्र को लेकर बार-बार बयान बदल रहा है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में वह छात्रा के साथ आते और हत्या के बाद बैग लेकर जाते दिखाई दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि ढाई घंटे किस तरह से उसने छात्रा के साथ दरिंदगी की। उसने कहा कि छात्रा का मरना निश्वित था। उसे पहले से अंदेशा था कि मामला गंभीर हो सकता है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले मेडिकल स्टोर से सेक्स पॉवर की दवा खरीदी थी।

मुंह में कपड़ा ठूंसा, गला दबाया—
उसने छात्रा पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। छात्रा ने तबीयत ठीक नहीं होने पर इनकार किया, लेकिन आरोपी ने जबरन संबंध बनाए। घटना के बाद उसने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और यह कहकर आंखों पर पट्टी बांध दी कि वह उसे कोई गिफ्ट देना चाहता है। छात्रा के मना करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके सीने पर बैठकर गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई।
सांसे रूकी तो चाकू से किए सीने पर वार—
आरोपी को जब लगा कि छात्रा की सांसें रुक गई हैं। इसके बाद उसने चाकू से उसके सीने के पास वार किया, जिसमें चाकू टूट गया। कुछ देर तक वह मौके पर ही बैठा रहा। इसके बाद वह फूटी कोठी क्षेत्र की शराब दुकान से बीयर लेकर लौटा और शव के पास ही बैठकर शराब पी।
आरोपी ने नशा करने के बाद शव के साथ संबंध बनाए। उसके साथ कुकर्म भी किया। बाद में वह कपड़े बदलकर वहां से बैग लेकर रात में निकल गया। यहां सरवटे बस स्टैंड पर कुछ देर रुकने के बाद गोवा की ट्रेन में बैठ गया।
मेरे बाप नहीं माने तो कर दी हत्या—
आरोपी पीयूष ने पुलिस को बयान में बताया कि छात्रा के परिवार के सभी लोग उसे जानते थे। वह उसकी छोटी बहन के साथ भी घूमने गया था। दोनों की कुंडली भी मिलाई गई थी। हालांकि, पीयूष का कहना है- मेरे पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, जिससे वह नाराज था। पीयूष ने यह भी बताया कि छात्रा करीब 15 दिन से उससे बातचीत नहीं कर रही थी। इसी बात से वह परेशान था। उसने सोच लिया था कि अब वह सब कुछ खत्म कर देगा। बयान में पीयूष ने यह भी कहा कि वह अब अपने पिता से मिलना नहीं चाहता। उसके पिता कभी उसका साथ नहीं देते थे। उसने बताया कि इंदौर में रहकर भी उसे अपने लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।

छात्रा का मेडिकल करने वाली टीम भी सहमी:—
छात्रा का पोस्टमॉर्टम करने वाली मेडिकल टीम भी सहम गई। हत्या और अमानवीय कृत्य की आशंका के चलते जब एमवाय अस्पताल में शव का परीक्षण किया गया तो डॉक्टरों को मामला गंभीर लगा। पोस्टमॉर्टम तीन महिला और दो पुरुष डॉक्टरों की टीम ने किया। सामान्यतः ऐसी प्रक्रिया में सीमित सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने शव से लगभग 12 नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved