मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में टीकटॉक पर हुआ प्यार अब शादी में तो तब्दिल हुआ ही साथ ही मुस्लिम युवति ने हिंदी धर्म अपनाकर दीपक गोस्वामी से शादी रचा ली। मंदसौर में मुस्लिम युवति द्वारा हिंदू धर्म अपनाकर की गई शादी देश और दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि मंदसौर में बीते छह माह के दौरान धर्म परिवर्तन का यह पांचवा मामला है। इसमें
गुना जिले के कुंभराज में रहने वाली नाजनीन बानो पिता मोहम्मद जफर को टिकटॉक पर दीपक पिता विट्ठल गोस्वामी से प्यार हुआ था और दोनों शादी कर जिंदगी बिताना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग धर्म के होने से शादी नहीं कर पा रहे थे।
कुछ दिन पहले लड़के ने अपने परिवार से संपर्क किया। उसने परिजन से कहा कि नाजनीन सनातन धर्म अपनाना चाहती है। युवक के पिता ने मंदसौर के चेतन्य सिंह राजपूत से संपर्क किया। इसके बाद गुरुवार रात विधि विधान से गायत्री मंदिर में सनातन धर्म अंगीकार कर नाजनीन, नैंसी गोस्वामी बन गई। दोनों ने 7 फेरे लेकर विवाह के गठबंधन में बंध गए। नैंसी 19 साल की है। 9वीं तक पढ़ी है। दीपक की उम्र 22 वर्ष है। वह कॉमर्स में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।
छह माह में 5 मुस्लिमों ने अपनाया सनातन धर्म—
मंदसौर में ही पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया है। 27 मई को पत्रकार शेख जफर कुरैशी घर वापसी कर चेतन्य सिंह राजपूत बने थे। इसके बाद 9 सितंबर को जोधपुर की इकरा सनातन धर्म अपनाकर इशिका बनी थी। 30 सितंबर को निसार मोहम्मद हिंदू धर्म अपनाकर सोनू सिंह बने। अब नाजनीन बानो, नैंसी बन गई है।
नैंसी और दीपक की शादी में चेतन्य सिंह भी शामिल हुए। दीपक के पिता ने नैंसी के धर्म परिवर्तन के लिए चेतन्य से संपर्क किया था। उन्होंने नैंसी और दीपक को आशीर्वाद दिया।