आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका! नारकोटिक्स विंग की मंदसौर में तस्करों से मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में तस्कर हथियार छोड़ भागे।
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: February 18, 2026, 7:05 pm

तस्करों ने की नारकोटिक्स विंग पर फायरिंग: हथियार जब्त, राजस्थान के तस्करों के खिलाफ केस दर्ज

मंदसौर में नारकोटिक्स विंग और तस्करों के बीच फिल्मी स्टाइल में मुठभेड़। तस्करों की फायरिंग का विंग के अधिकारियों ने दिया मुंहतोड़ जवाब। जांबाज पुलिसकर्मियों के आगे दुम दबाकर भागे राजस्थान के तस्कर। अपराधियों को स्पष्ट संदेश—बख्शा नहीं जाएगा!

मध्यप्रदेश की नारकोटिक्स विंग नीमच और तस्करों की मुठभेड की घटना मंदसौर जिले के नारायणगढ थाना क्षेत्र में सामने आई है। राजस्थान जोधपुर क्षेत्र के तस्कर नारायणगढ क्षेत्र में बहुत बडी खेप ले जाने वाले है, इस बात का इनपुट नीमच नारकोटिक्स विंग प्रभारी तेजेंद्रसिंह सेंगर को मिला था। रविवार रात की घटना बताई जा रही है। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के टकरावद खड़पाल्या मार्ग पर रविवार रात्रि दरमियाम नारकोटिक्स विंग व तस्करो के बीच फायरिं हुई। जवाबी कार्रवाई में विंग के अधिकारियों ने भी फायरिंग की। विंग के अधिकारी तस्करों पर भारी पडे, कुछ मादक पदार्थ भी मिला है। मौके से एक 12 बोर बंदूक भी मिली है, जो तस्कर छोडकर भाग गए। ज्यादा अंधेरे के कारण तस्कर भागने में सफल हुए। बताया जा रहा है कि इस मामले में नारायणगढ थाने में जानलेवा हमला और फायरिंग का केस भी दर्ज हुआ है। नारकोटिक्स विंग की टीम में विंग प्रभारी तजेंद्रसिंह सेंगर, इंसपेक्टर राजमल दायमा सहित एक दर्जन पुलिसकर्मी शामिल थे। विंग ने फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।

फिल्मी स्टाईल से हुई घटना— तस्कर और विंग आमने—सामने— यह घटना बिल्कुल फिल्म स्टाईल से हुई। विंग की गाडी देखकर तस्करों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जान हथेली में रखकर कर विंग के अधिकारियों ने तस्करों का डटकर मुकाबला किया और आखिरकार तस्करों को लगा कि वे नारकोटिक्स विंग के जाबांज अफसरों का सामना नहीं कर पाएंगे और दुम दबाकर भाग गए।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved